गली गली खुले आम बिकने लगी विदेशी शराब, सरकार के नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा आबकारी विभाग

भोपालपटनम (जरखांन)- भोपालपटनम मेंं आप को दूध चाहिए तो आपको समय पर दुकान जाना होगा हो सकता है कि आपको दूध न भी मिले, इसके ठीक विपरीत नगर में या गांव में शराब चाहिए तो किसी भी मोहल्ले में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी शराब दुकान के सेल्समैन शराब प्रेमियों की सुविधा के लिए आबकारी विभाग और सेल्समैनों के बीच मजबूत जोड़ है, आलम यह है कि शराबी पूरे नगर में यहां वहां पड़े रहते है हर गली मोहल्ले में कोचिए सक्रिय है ।

जिले के ब्लाक मुख्यालयों से लेकर छोटे छोटे गांवों में भी आसानी से शराब मिल जाती है वैसे भी शराब के वस्ताविक मूल्य से अधिक राशि तो शराब दुकान के सेल्समैन ही वसूल लेते है शराब प्रेमी इसका विरोध करने की जुर्रत नहीं करते यदि किसी ने ऐसा किया तो शराब दुकान के सेल्समैन अपने मसल्स पवार का इस्तेमाल करने से नहीं चूकते इन शराब दुकान के सेल्समैन और आबकारी प्रशासन से मजबूत पैठ है आबकारी अधिकारी सेल्समैनों की आपसी सांठगांठ से अवैध शराब का धंधा जिले के तहसील भोपालपटनम मेंं बदस्तूर जारी है अधिकारी कभी दुकानों का निरीक्षण करना जरूरी नहीं समझते इसका खामियाजा लोगों को अधिक पैसे देकर व घटिया मदिरा पीकर भुगतान पड़ रहा है शराब के दाम भी मनमाने वसूले जा रहे है रेटलिस्ट दिखाने में सेल्समैन आनाकानी करते हैं शराब दुकान के सेल्समैन शराब कोचियों को अवैध रूप से शराब बेच रहे है विभाग के अधिकारी भोपालपटनम कभी कभार आते है शराब दुकान के सेल्समैन और आबकारी विभाग की सांठगांठ से महाराष्ट्र के कई ग्रामों मेंं माल कपाया जा रहा है शराब दुकान के सेल्समैन एवं विभाग का सहयोग होने के कारण नियम कानून की धज्जियां उड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील में शराब की अवैध तस्करी जोरों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *