हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली ऐतिहासिक भव्य तिरंगा रैली

बीजापुर – आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आहान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज पूर्व मंत्री महेश गागड़ा प्रदेश कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य जी वेंकट भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के नेतृत्व व भाजपा के युवा मोर्चा/ महिला मोर्चा/ किसान मोर्चा/ अजजा मोर्चा के संयुक्त से आज भारतीय जनता पार्टी जिला बीजापुर द्वारा भैरमगढ़ से बीजापुर नगर के नया बस स्टैंड से लेकर नगर पालिका बीजापुर के सभी 15 वार्ड का भ्रमण कर सैकड़ों मोटरसाइकिलों से निकाली गई ऐतिहासिक भव्य तिरंगा रैली यात्रा उपरांत पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार पूर्व जिला अध्यक्ष जी वेंकट ने अपने ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ नया बस स्टैंड में बाबा भीमराव आंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ इस ऐतिहासिक तिरंगा रैली का समापन औपचारिक रूप से किया इस तिरंगा झंडा रैली के दौरान सत्येन्द्र सिंह ठाकुर घासी राम नाग जिलाराम राना उर्मिला तोकल लव कुमार रायडू बलदेव उरसा गोपाल सिंह पावर जागर लक्ष्मैया भुवन सिंह चौहान सहित सभी मोर्चों के कार्यकर्ता गण शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *