बड़ी खबर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला, राज्य में प्रारम्भ किये जायेंगे स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय

रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों के हित मे बड़ा फैसला लिया है । अब राज्य में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारम्भ किये जाने का निर्णय लिया है । इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा । अब छात्रों को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिलेगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में चरणबद्ध रूप से स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय प्रारंभ किया जायेगा । प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे । आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रारंभ किए जाएंगे इंग्लिश मीडियम कॉलेज । वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है । महानगरों में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर बड़ा आर्थिक बोझ पढ़ता है। जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है । मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *