हमर तिरंगा अभियान के तहत छात्र- छात्राओं को दिखाया गया गांधी फ़िल्म, इसके अलावा शालाओं में किये गए कई तरह के आयोजन

भोपालपटनम :- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार “हमर तिरंगा अभियान” जिला शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र भोपालपटनम के समस्त स्कूलों में प्रभात फेरी, दीवार लेखन, स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, झाकी, देशभक्ति गीत, इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संकुल केंद्र भोपालपटनम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल भोपालपटनम, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल भोपालपटनम, डीएवी स्कूल उल्लूर, भोपालपटनम के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी छात्र–छात्राओं को गांधी फिल्म दिखाया गया। इसके साथ–साथ समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्रोत समन्वयक भोपालपटनम के पर्यवेक्षण में टीम बनाकर दोनों संकुल समन्वयक कमल सिंह कोर्राम एवं श्रीनिवास एटला के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ–साथ समुदाय के लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *