हड़ताली अधिकारी कर्मचारियों को मिला भाजपा का समर्थन पूर्व मंत्री गागड़ा ने धरना स्थल पहुंच कर हड़ताली कर्मचारियों को दिया समर्थन
बीजापुर :- कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बीजापुर द्वारा कलम रख, मशाल उठा आन्दोलन 2 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर बीजापुर जिले के समस्त कर्मचारी अधिकारी आज अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। इस संबंध में आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने देय राशि से 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता तथा सातवे वेतन पर गृहभाड़ा भत्ता को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जिला मुख्यालय सहित ब्लाक मुख्यालय भैरमगढ़, भोपालपटनम एवं उसूर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे अधिकारी कर्मचारियों के धरना स्थल पहुंच कर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने अपना समर्थन समर्थन दिया।
अधिकारी कर्मचारियों को समर्थन देते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, तब भुपेश बघेल ने हड़ताल करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बोला करते थे कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो अधिकारी कर्मचारियों को रोड में उतरना नहीं पड़ेगा और हड़ताल करने का मौका नहीं मिलेगा, और आज सरकार बनते बनने के बाद भी ही झूठ बोलना और ठगने का काम कर रहे है। पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा शर्म की बात है कि हड़ताल में उतर रहे अधिकारी कर्मचारी संगठनों को धमकी दिया जा रहा हैं । मुख्यमंत्री घोषणा कुछ और करते है और काम कुछ और है यह सब आप लोग भलीभांति से जानते हैं। भाजपा आप लोगो के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए आप लोगों के साथ सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार है ।
