मेरे ऊपर जमीन हड़पने का लगाया गया आरोप निराधार और बेबुनियाद , सम्बंधित पर करूँगा मान हानि का दावा- सलीम हाई

बीजापुर :- कुछ दिनों पूर्व रेंगानार धनोरा निवासी जेम्स कुड़ियम द्वारा मेरे ऊपर जमीन हड़प कर अपने नाम करने का आरोप लगाया गया था, जो पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है । उक्त जमीन के सारे दस्तावेज मेरे पास उपलब्ध है । मैं जेम्स कुड़ियम के खिलाफ मेरी छवि धूमिल करने के लिए न्यायालय में मान हानि का दावा करूँगा उक्त बातें सलीम हाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा ।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सलीम हाई ने कहा कि उक्त जमीन वर्ष 2008 से मेरे नाम पर है और इसके समस्त दस्तावेज मेरे पास उपलब्ध है, मैन किसी भी आदिवासी के जमीन को अपने नाम नही किया है । मेरे द्वारा ही एक वर्ष पूर्व जमीन विक्रय करने के लिए जिला कलेक्टर से अनुमति के लिए आवेदन भी लगया है । इसके बावजूद जेम्स कुड़ियम द्वारा जानबूझ कर मेरी छवि धूमिल करने के लिए मुझ पर आदिवासी के जमीन को हड़पने का आरोप लगया है । इस झूठे आरोप से मैं काफी आहत और परेशान हूं । मेरे द्वारा धनोरा रेंगानार निवासी जेम्स कुड़ियम के खिलाफ न्यायालय में मान हानि का दावा किया जायेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी जेम्स कुड़ियम की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *