भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार महिला विरोधी है – गीता कमल

देश में बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के लिए भाजपा और मोदी सरकार ज़िम्मेदार – गीता कमल

बीजापुर :- ज़िला महिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर की अध्यक्ष गीता कमल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ग़लत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई और बेरोज़गारी अपने चरम पर है महिलाओं का घरेलू बजट दिन प्रति दिन बिगड़ता जा रहा है लेकिन मोदी सरकार महिलाओं को महंगाई से अब तक राहत नहीं देना महिला विरोधी को दर्शाता है। गीता कमल ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि एक समय था जब घरेलू गैस की क़ीमत 500/- रुपए हुआ करती थी वह आज 1200/- रुपए से अधिक हो गया है वही पेट्रोल और डीज़ल के दाम भी आसमान छू रहे है। आने वाले दिनों में बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी को लेकर महिला कांग्रेस ज़िला बीजापुर भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *