यातायात पुलिस एवं आरटीओ ने जिले के आटो चालको का करवाया नेत्र परीक्षण, जिला अस्पताल में 25 आटो चालको के दृष्टि दोष एवं कलर ब्लाइंडनेश की जांच की गई

बीजापुर :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग बीजापुर द्वारा जिला अस्पताल बीजापुर में शहर के आटो चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया । शनिवार दिनांक 27-8-2022 को जिला बीजापुर के आटो चालको को अनिवार्य रूप से नेत्र परीक्षण कराये जाने हेतु अवगत कराया गया था । जिस पर जिला अस्पताल बीजापुर में जिले के 25 आटो चालक उपस्थित हुए जिनके दृष्टि दोष एवं कलर ब्लाइंडनेश की जांच की गई ।

इस अवसर पर यातायात पुलिस के प्रभारी रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, आरटीओ अधिकारी कमल किशोर महतो, सउनि विजय मण्डावी एवं अन्य यातायात विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *