विधायक विक्रम मंडावी ने किया फेडरेशन के हड़ताल का समर्थन, लिखा मुख्यमंत्री को पत्र , फेडरेशन ने जताया आभार
बीजापुर :- छ्ग कर्मचारी व अधिकारी फेडरशन बीजापुर के प्रवक्ता वीरा राजा बाबु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि केंद्र के समान मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाडा भत्ता के 2 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के 5 लाख अधिकारी कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर हैं । हड़ताल के छटवें दिवस बीजापुर मुख्यालय में हड़ताली कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए धरना स्थल पर डटे रहे। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों के शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी से मिलकर विस्तार से अपनी मांगों पर चर्चा किया और मांग पत्र ज्ञापन देकर समर्थन देने की अपील की।

विक्रम मंडावी ने मांग पत्र को पढ़कर अधिकारी कर्मचारियों के मांगों को जायज मानते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कर्मचारियो की मांगों पर विचार करते हुए समर्थन पत्र दिया। विधायक ने फेडरेशन के नेतृत्व को यह भी आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करेंगे और जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करेंगे। विधायक से मांग पत्र सौंपने के दौरान फेडरेशन के जिला संयोजक के.डी.राय, अध्यक्ष जाकीर खान,सचिव कैलाश रामटेके,,महेश शेट्टी, रेशमा गोड्डे,यामिनी बंजारे,संगीता उप्पल,रागिनी देवांगन, प्रवक्ता बीरा राजबाबू,और संघठन के अन्य महेन्द्र राना,विश्नाथ माँझी जगबंधू माँझी ,व पदाधिकारी राजेन्द्र बलेन्द्र, राकेश गिरी, इकबाल खान,राजेश मिश्रा, पुरुषोत्तम झाडी, शंकरलाल कतलाम,दुब्बा कामेश्वर,डी माधव राव,रमेश कुड़ीयम ,अजय गुरला, गनपत गुरला रवीन्द्र झाड़ी आदि उपस्थित थे।कर्मचारी चाहते हैं जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त हो और समस्त शासन -प्रशासन का कार्य प्रारंभ हो ,विद्यालयों मे पढ़ाई प्रारंभ हो लेकिन इसके लिए शासन प्रशासन को पहल करनी होगी।
