भिलाई सेक्टर-2 में मनाया गया गजानन महाराज संजीवनी समाधि उत्सव

भिलाई :- श्री संत गजानन महाराज संजीवनी समाधि उत्सव ऋषि पंचमी का आयोजन सेक्टर 2 प्रशांत कुमार क्षीर सागर के निवास में हर्ष उल्लास भक्ति पूर्ण माहौल में पूजा अर्चना कर मनाया गया । प्रातः काकड़ आरती, मूर्ति पूजा, जल अभिषेक और सुंदर फूलों से मंदिर की सजावट कर श्री संत गजानन बाबा महाराज को पुष्प माला चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई ।

सुबह 10:30 बजे श्री संत सेवा समिति हरिपाठ मंडल सेक्टर 2 के द्वारा हरिपाठ अभंग भजन कीर्तन दहीहंडी लूट मटकी फोड़ एवं गोपाल काला का आयोजन भी किया गया ।

श्री संत सेवा समिति हरिपाठ मंडल के द्वारा भजन राम भाऊ पांडे, हारमोनियम वादक एमके पाटिल, तबला वादक कैलाश धाढसे, महिला मंडल उषा क्षीरसागर लीलाबाई वानखेडे कुसुमताई जांगड़े माहुरकर मामी के द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई ।

श्री गजानन बाबा महाराज एक योगी थे जीवन में अनेक चमत्कार किए भक्त उन्हें भगवान का रूप समझते थे । उन्होंने ऋषि पंचमी के दिन महा समाधि ली थी आज भी उनके तीर्थ स्थान शेगाव मंदिर में प्रतिवर्ष पूरे विश्व महाराष्ट्र देश-विदेश से लोग दर्शन करने के लिए से आते हैं । श्री गजानन महाराज गण गण गणात बोते का स्मरण करने से भक्तों के सभी काम सफल हो जाते हैं । मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है हरिपाठ मंडल श्री गजानन महाराज जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उनके जीवन में कार्य और भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया । हरि मुखे मना पुण्याची गणना कोण करी सुंदर अपन सुनाकर भक्तों को भक्ति सागर में चलने का संदेश दिया, गोपाल काला का प्रसाद दहीहंडी का भी आयोजन किया गया, विशेष प्रसाद श्री गजानन महाराज ज्वार की रोटी खा कर बेसन अंबाडीची भाजी हलवा मोदक गोपालकाला सभी भक्तों को प्रसाद में बांटा गया । इस अवसर पर प्रशांत कुमार क्षीरसागर, उषा क्षीरसागर, राजेश क्षीरसागर, चंद्रकांत शिरसागर, प्रहलाद शिरसागर प्रांजली रूद्र, पियूष शिरसागर सहित श्री गजानन महाराज के भक्त उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *