शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार से किया गया सम्मानित
भोपालपटनम :- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस अर्थात शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार अंतर्गत भोपालपटनम विकासखण्ड के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। लक्ष्मीनारायण ओड़दल शिक्षक को ज्ञानदीप पुरस्कार, बी. शकुन्तला सहायक शिक्षक, राजकुमार कोंड्रा सहायक शिक्षक, एवं कुमारी पुष्पलता मडे सहायक शिक्षक को शिक्षा दूत पुरस्कार तथा मट्टी नागैया प्र.अ. को उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विगत दो वर्षों में सेवा निवृत हुए ए. सुधाकर से.नि. प्रधान अध्यापक, झाड़ी पोचैया से.नि. प्रधानअध्यापक, आत्रम शंकर से.नि. प्रधानअध्यापक, कोरम निम्मैया से.नि. प्रधानअध्यापक, बुडगुल लक्ष्मीनारायण से.नि. प्रधानअध्यापक को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर राजेंद्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ रवि साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, कृषक कल्याण परिषद् के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आधिकारी गण के करकमलों से उक्त पुरस्कारों को प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। विकासखंड भोपालपटनम से कमलेश ध्रुव ए.बी.ई.ओ., अरब खान सी.ए.सी., श्रीनिवास एटला सी.ए.सी., शेख मकबूल सी.ए.सी., अप्पाजी चंद्रशेखर सी.ए.सी. रामप्रकाश यालम सी.ए.सी., के.जी. यादगिरी सी.ए.सी. कर्यक्रम में उपस्थित रहे।
