शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई , अपराध कायम करने युवा आयोग के सदस्य ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन

भोपालपटनम :- जिला पंचायत बीजापुर एवं जिला निर्माण समिति बीजापुर कलेक्टर के द्वारा स्टाप डेम मरम्मत कार्य हेतु नरेगा मद से 4.50 लाख एवं डी एम.एफ. मद से 4.50 लाख रूपये प्रत्येक स्टाप डेम के निर्माण कुल 9 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति राशि जारी कर जल संसाधन विभाग को कुल 13 निर्माण कार्य की स्वीकृति 1 करोड़ 17 लाख रूपये जारी कर कार्य एजेंसी बनाया गया। किन्तु भारी बारिश की वजह से कार्य जून से लेकर आज दिनांक 05.09.2022 तक कार्य करना संभव नही है। उसके बावजूद कार्यपालन यंत्री एम.एल. टण्डन ने बगैर माप पुस्तिका में दर्ज किये, जालसाजी कर शासकीय राशि का गबन सड़यंत्र पूर्वक 1861430.00 रूपये का आहरण कोर्रम गणपत के खाते में स्थानान्तरण किया
कोर्रम गणपत का जी.एस.टी. बिल लगाकर शासकीय राशि स्थानान्तरण कर गबन किया गया। कोर्रम गणपत का जी.एस.टी. बिल की जांच किया जाना आवश्यक है क्योंकि कोर्रम गणपत का किसी भी तरह का व्यवसाय नही है। न ही क्रय विक्रय का बिल है। कार्यपालन यंत्री एम. एल. टण्डन जालसाजी कर फर्जी जी.एस.टी. लगाकर फर्जी बिल के आधार पर शासकीय राशि का आहरण किया जो की अपराध की श्रेणी में आता है।

अजय सिंह ने बताया एम. एल. टण्डन तत्कालिन एस.डी.ओ. के विरूद्ध पूर्व में भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भोपालपटनम 2967000.00 रूपये के गबन पर प्राथमिक दर्ज कराया जाना एवं उक्त राशि की वसूली किया जाना अपनी जांच रिपोर्ट में कलेक्टर को प्रस्तुत किया है। बावजूद इसके जिला प्रशासन की कार्रवाई नहीं किया जाना संदेह के दायरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *