चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार, कब्जे से सामान भी बरामद, बीजापुर कोतवाली की कार्यवाही

बीजापुर :- प्रार्थिया द्वारा कोतवाली बीजापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 19 अगस्त 2022 से 21 अगस्त 2022 के बीच अज्ञात चोर द्वारा घर के आलमारी में रखे सोना, चांदी के जेवरात शहीत नगद रकम व टीवी चोरी कर लिया गया है । रिपोर्ट पर थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 96/2022 धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एएसआई शिवभजन राणा के हमराह बल द्वारा जेलबाड़ा स्थित मकान की तलाशी लेने पर संदेही शेख इमाम उम्र 24 वर्ष निवासी फरसेगढ़ थाना फरसेगढ़ को पकड़ा गया । पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी का सामान बरामद किया गया ।

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर थाना बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *