सीआरपीएफ 85 ने गंगालूर में किया गणेश पूजन व भंडारा का आयोजन
बीजापुर :- दिनांक 08 सितंबर 2022 को सी तथा जी / 85वीं बटालियन, सी०आर०पी०एफ द्वारा जैकब वी0 तुसिंग, कमाण्डेन्ट के मार्गदर्शन में बीजापुर जिला के ग्राम गंगालुर स्थित सीआरपीएफ कैम्प में गणेशोत्सव मनाया गया। शशि रंजन कुमार सहायक कमाण्डेन्ट तथा अनीश सैनी सहायक कमाण्डेन्ट की अध्यक्षता में दिनांक 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर प्रांगण में स्थित मन्दिर में गणेशजी की स्थापना की गई। इस उत्सव में प्रतिदिन ग्रामीणों द्वारा पूजा आरती में भाग लिया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त दिनांक 08/09/2022 को ग्रामीणों के सहयोग से सीआरपीएफ कैम्प में भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 2000 लोगों ने आहार ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में ग्राम गंगालुर तथा आस-पास के गांवो के नागरिको को आमंत्रित किया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस के अलावा डी / 19वीं पोखरण वाहिनीं छत्तीसगढ सशस्त्र बल, विभिन्न छात्रालयों के छात्र छात्राएं, सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सालय व ग्राम समिति के सदस्य भी शामिल रहें। भव्य भण्डारे के अन्त में शशि रंजन कुमार सहायक कमाण्डेन्ट ने अपने भाषण में सभी का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से विभिन्न समारोह के आयोजन करके ग्रामण जनों की सेवा प्रदान करने का मौका देने हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर निरीक्षक विजय कुमार, निरीक्षक मंगल चतुर्वेदी, गंगालूर थानाध्यक्ष उप निरीक्षक राम कुमार श्याम उपस्थित रहें ।
दिनांक 09 सितंबर 2022 को गणेश विसर्जन के साथ इस गणेशोत्सव का समापन किया जायेगा ।
