एनएसयूआई संगठन के द्वारा पखांजुर कॉलेज की समस्या का निवारण करवाने विधायक को सौंपा ज्ञापन

छोटे कापसी – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ‌एनएसयूआई पखांजूर के कार्यकर्ताओं द्वारा वीर गेंद सिंह महाविद्यालय पखांजूर मैं छात्रों की समस्याओं को देखते हुए महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम बीए, बीकॉम, बीसी के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में 30-30 सीट की वृद्धि कराने के लिए अंतागढ़ विधायक अनुप नाग के नाम पखांजूर स्थित विधायक कार्यालय मैं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा ।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पखांजूर के छात्र नेता विक्रम मल्लिक द्वारा कहा गया कि पखांजूर क्षेत्र का एरिया बहुत बड़ा है पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या भी अधिक है पूरे परलकोट क्षेत्र में एक ही कॉलेज होने के कारण छात्र छात्राओं को रेगुलर पढ़ाई करने के लिए सीट की कमी होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बच्चे आगे की पढ़ाई आर्थिक तंगी के चलते शहर जा कर नही कर सकते। मजबूरी में लोगों को कर्जा लेकर बच्चों को शहर भेजना पड़ता है। पखांजूर महाविद्यालय में सीट की वृद्धि होती है तो क्षेत्र के छात्र छात्राओं को आगे की पढ़ाई करने में शहर जाने की जरूरत नहीं होगी और वह अपने ही क्षेत्र में पढ़ाई कर सकेंगे जिससे उनकी पढ़ाई में आने वाले खर्च भी कम होगा। ज्ञापन सौंपाते दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के पखांजूर कार्यकर्ता विक्रम मल्लिक राजेश विश्वास,साहिल विश्वास,चिरंजीत फकीर,विक्रम घरामी,रोहित दास,शुभम सरकार,पिंटू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *