मधुमिता ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, अंग्रेजी साहित्य स्नातकोत्तर की परीक्षा में प्राप्त किया प्रदेश में पहला स्थान

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – कांकेर जिले के पखांजुर तहसील अंतर्गत पी.वी 40 निवासी गोपाल चंद्र शील की पुत्री मधुमिता ने रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी रायपुर में पढ़ाई करते हुए वर्ष 2022 में अंग्रेजी साहित्य विषय में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा में 339 अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले व गांव का नाम रौशन किया है।

मधुमिता शील छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग,रायपुर में सदस्य के रूप पर पदस्थ गोपाल चंद्र शील की पुत्री है,जो मुलत: पखांजुर तहसील अंतर्गत पुरोषोत्तम नगर (पीव्ही 40) के निवासी है,वर्तमान में 355 प्रियदर्शिनी नगर रायपुर मे निवासरत है। मधुमिता वर्ष 2022 के अंग्रेजी साहित्य विषय मे स्नातोकेत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा मे रावतपुरा युनिवर्सिटी से प्रथम स्थान प्राप्त कर “फर्स्ट क्लास फर्स्ट गोल्ड मेडलिस्ट में अपना नाम अर्जित किया है। मधुमिता के पुर्व की शैक्षनिक योज्ञता,वाणिज्य मे स्नातक, पी.जी.डिप्लोमा योगा एंड फिलोसाफी एवं पीजीडीसीए रविशंकर युनिवर्सिटी से उत्तीर्ण कर चुकी है ।

मधुमिता के पिता वर्ष 2016 मे वरिष्ठ प्रवंधक पद से सेंट्रल बैंक आफ ईंडिया से रिटायार्ड होकर , ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण संस्थान अनुपपुर मे निदेशक के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर में सदस्य के रूप कार्यरत है। जो राज्य एडिशनल सेक्रेटरी के समकक्ष पद तथा सुविधा प्राप्त है। प्रथम स्थान आने पर गोपाल चंद्र ने बताया कि वह अपनी बेटी के इस सफलता से बहुत खुश है। मधुमिता ने नई दुनिया प्रतिनिधि ने चर्चा के दौरान कहा कि मैं इस सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों का ही है जो मैं प्रथम स्थान प्राप्त कर पाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *