दंतेवाड़ा से ओजस्वी मंडावी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया प्रदेश मंत्री
दंतेवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राष्ट्रीय नेतृत्व के सहमति से कल प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें दंतेवाड़ा जिले से ओजस्वी मंडावी को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाया गया | ओजस्वी मंडावी पूर्व विधायक दंतेवाड़ा स्व भीमा मंडावी की पत्नी है | 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नक्सली हमले में भीमा मंडावी के शहीद होने के पश्चात ओजस्वी मंडावी को भाजपा द्वारा 2019 दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया गया |
ओजस्वी मंडावी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा भी रही,जिसके पश्चात कल उन्हें बस्तर संभाग से प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने देर शाम पदाधिकारीयों की घोषणा कर प्रदेश मंत्री बना कर दी , ये दंतेवाड़ा जिले के लिये बहुत ही गौरव का विषय है तथा दंतेवाड़ा जिले के भाजपा घोषणा के पश्चात ओजस्वी मंडावी के निवास स्थान पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनायें दी |
