शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु वाक इन इंटरव्यू का आयोजन
बीजापुर :- शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु छू लो आसमान कोचिंग सेंटर, एजुकेशन सिटी बीजापुर में JEE/NEE की तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञ शिक्षक भौतिकी, जीव विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान हेतु पात्र उम्मीदवारों के लिए वाक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर या समकक्ष विषय में स्नातकोत्तर उपाधि, बीएड योग्यता धारी एवं कोचिंग कार्य के अनुभवी को प्राथमिकता। इच्छुक एवं पात्र अर्हताधारी अभ्यर्थी वांछित दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि16 सितम्बर 2022 को कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे कार्यालय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बीजापुर में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट bijapur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
