बस्तर के रेत से तेलंगाना के साहूकार बना रहे है आलीशान महल,,

भोपालपटनम (जरखांन) :- कहने को तो तेलंगाना के साहुकार यानी सेठ अपने मंजिलों को बनाने करोड़ों खर्च कर देता है पर इनको बस्तर से रेत न मिले तो तेलंगाना के करोड़ पतियों का सपना सपना ही रह जायेगा ,खबर बीजापुर जिले के भोपालपटनम की है । खबर इस लिए खास है क्योंकि आज तक किसी पक्ष के नेता ने जिले के कलेक्टर को पत्र नही लिखा होगा ।

ऐसा एक मामला बस्तर के बीजापुर का सामने आया है बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अपने ही सरकार में कलेक्टर को एक पत्र जारी किया है जिसमे लिखा है की बस्तर के बीजापुर से इंद्रावती का सीना चीर कर अवैध रेत खनन किया जा रहा है उस पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है । जिसमे लिखा है की बीजापुर के भोपालपटनम ,तारलागुडा से अवैध रेत खनन किया जा रहा है उस पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है । बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने 23 जुलाई 2021 को एक पत्र कलेक्टर बीजापुर को लिखा है जिसमे अवैध रेत उत्खनन को तुरंत रोक लगाने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *