स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैरमगढ़ में शाला प्रतिनिधियों का कराया गया सपथ ग्रहण
भैरमगढ़ :-दिनांक 17 सितम्बर 2022 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैरमगढ़ के प्रांगण में उपस्थित शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं छात्र /छात्राओं के द्वारा विद्यालय के शाला प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।

विभा सिंह व्यायाम शिक्षक व ग्रंथपाल बीरेन्द्र कुमार कुआर्य के तत्वाधान में इस शपथ ग्रहण समारोह में देवानंद मेश्राम, व्याख्याता अशोक प्रधान, सुरेश प्रधान, वेणु शंकर वर्मा, प्रधानाध्यापक (मिडिल) नवीन पॉल, प्रधानाध्यापक (प्राथमिक) विजय महतो, कंप्यूटर एवं मंच संचालन कर्ता मेहर अंगेज अली एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए ।

शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को चार वर्गाें ( लाल सदन, हरा सदन, नीला सदन एवं पीला सदन) में वर्गीकृत किया गया है। जिससे विद्यार्थियों में आपस में प्रतियोगिता की भावना एवं अपने सदन के प्रति प्रेम व एकता की भावना जागृत हो सके । सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय देवानंद मेश्राम, व्याख्याता अशोक प्रधान द्वारा शाला नायक तन्मय ईप्पल छात्र प्रतिनिधि, हिना राणा को रीबन एवं बैच लगाकर सम्मानित किया तत्पश्चात लाल सदन के प्रभारी अनीता तिर्की के द्वारा छात्र कप्तान ऋषभ साहू एवं छात्रा कप्तान फुलेश्वरी कुड़ियम को बैच लगाकर सम्मानित किया हरा सदन के प्रभारी रेशमा शोरी के द्वारा छात्र कप्तान रिशांत पाल देव एवं छात्रा कप्तान प्रेरणा कुशवाहा को बैच लगाकर सम्मानित किया । नीला सदन के प्रभारी भीमेश्वरी देवांगन के द्वारा छात्र कप्तान पूर्वांशू नेताम एवं अंजलि नाग को बैच लगाकर सम्मानित किया । पीला सदन के प्रभारी रागिनी जोशी ने छात्र कप्तान तुषार भूआर्य एवं छात्रा कप्तान नंदनी यादव को बैच लगाकर सम्मानित किया । तदोपरांत शाला नायक के साथ-साथ सभी सदनों के छात्र एवं छात्रा प्रतिनिधियो को प्राचार्य ने शपथ दिलाई ताकि वे अपना कार्यभार बखूबी एवं ईमानदारी से निर्वाह कर सकें अंत में प्राचार्य महोदय देवानंद मेश्राम ने सभी विद्यार्थियों को छात्र संगठन उनकी एकता की महत्ता के बारे में संबोधन किया साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सदैव अनुशासन बनाए रखने के लिए सधन्यवाद दिया । तत्पश्चात मंचासीन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का समापन बड़े ही धूमधाम से किया गया ।
