पुलिस माओवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया माओवादी केम्प ध्वस्त
बीजापुर :- जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के तालमेन्द्री के जंगलों में माओवादी केम्प पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई । पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी केम्प छोड़ कर भाग खड़े हुए , जिसके बाद पुलिस ने माओवादी केम्प को ध्वस्त कर दिया । इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नही है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ताडमेन्द्री के जंगलों में माओवादी नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप वेंडजा और अन्य माओवादियों द्वारा केम्प किये जाने की सूचना पर डीआरजी के दल को रवाना किया गया था । इसी दौरान माओवादी केम्प के पास पुलिस पार्टी के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हो गई, पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी केम्प छोड़ कर भाग खड़े हुए । जिसके बाद पुलिस पार्टी ने माओवादियों के केम्प को ध्वस्त कर दिया । केम्प से माओवादी साहित्य व दैनिक उपयोग के सामान पुलिस पार्टी ने बरामद किया ।
