पत्रकार पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज और देख लेने की धमकी के खिलाफ प्रेस क्लब भोपालपटनम के सदस्यों ने थाने में दर्ज करवाया एफआईआर
भोपालपटनम(जरखांन) -: पत्रकार संघ भोपालपटनम से मिली जानकारी के अनुसार भोपालपट्टनम निवासी रवि रापर्ती देर रात पिक अप वाहन से ककड़ी की सप्लाई जगदलपुर से हैदराबाद कर रहा था। संदेह के आधार पर अंतर्राजीय जांच नाका तीमेड़ में उसके वाहन को रोक दिए जाने से वह और उसके साथी नाके में मौजूद कर्मियों के साथ गाली गलौज कर रहे थे, जिससे आस पास के काफी लोग वहां इकट्ठे हो गए, भीड़ जमा देख पत्रकार पी संतोष भी वहां पहुंचे थे। पी संतोष को वहां देख कर रवि उनपर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए अपमान जनक गालियां देते हुए जान से मरने की धमकी दी गई। पत्रकार पी संतोष कुमार के लिखित शिकायत के बाद भोपालपट्टनम थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने मामले पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इस सम्बंध में भोपालपट्टनम वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया की जांच नाके के कर्मचारी नशे की हालत में थे जिसके कारण रवि रापर्ति के साथ विवाद की स्थिति बनी थी। पुष्पेंद्र सिंह ने बताया की जांच नाके के कर्मचारी स्थानीय होने तथा रवि रापर्ति के साथ दोस्ती होने के कारण उनके साथ हंसी ठिठोली चल रही थी। नाके में जांच के बाद वाहन को छोड़ दिया गया था।

घटना के बाद रवि रापर्ती के खिलाफ कार्रवाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब पी संतोष और साथी थाना पहुंचे थे, उस दौरान कुछ राजनीतिक दल प्रमुखों के फोन आने शुरू हो गए थे। जो रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने का भावनात्मक दबाव बना रहे थे। तमाम दबावों के बाद भी एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस दौरान भोपालपट्टन्म के सभी पत्रकार साथी साथ रहे ।
