पुलिस माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी मिलिशिया के घायल होने की खबर
बीजापुर :- जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के चिल्कापल्ली एवं टेकमेटला के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में एक माओवादी मिलिशिया सदस्य के घायल होने की खबर है ।
बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2022 को डीआरजी, एसटीएफ एवं सीतापुर केम्प से सीआरपीएफ 229 की संयुक्त पार्टी माओवादी विरोधी अभियान पर निकली हुई थी । इसी दौरान चिल्कापल्ली और टेकमेटला के जंगलों में माओवादियों से मुठभेड़ हो गई । इस मुठभेड़ में एक माओवादी मिलिशिया सदस्य रायगुड़ा निवासी मुचाकी भीमा को गोली लगने से घायल हो गया है । मौके से जिलेटिन, कार्टेक्स वायर और माओवादी सामग्री भी बरामद किया गया है ।
