सायबर क्राइम, मानव तस्करी,एटीएम फ्राड, गुडटच-बेड टच एवं यातायात नियम , सड़कदुर्घटना एवं बचाव के सबंध में दी गई जानकारी, रेडक्रास सोसायटी के द्वारा प्रथमिक उपचार एवं सडक दुर्घटना में पीड़ित को त्वरित उपचार पहुचाने हेतु बच्चों को किया गया प्रेरित
बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन मे 26सितंबर2022 को भारतीय रेडक्रांस सोसायटी बीजापुर के बैनर तले छात्र-छात्राओ को जागरूकता कार्यक्रम के तहत् एकलव्य विद्यालय एवं नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ के विधार्थियों हेतु पृथक -पृथक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के तहत् सायबर क्राइम, एटीएम फ्राड, गुड टच-बेड टच , मानव तस्करी, एवं यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटना एवं उनसे बचाव एवं रेडक्रास सोसायटी के द्वारा प्राथमिक उपचार एवं सड़क दुर्घटना के दौरान पीड़ित को सहयोग करने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया ।

यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी द्वारा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सायबर क्राईम, अवध सिन्हा के द्वारा यातायात नियम , नियमों का पालन न करने पर होने वाले कार्यवाही एंव सड़क दुर्घटना आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक बताया गया । नेताम के द्वारा हाथो से सिगनल के बारे मे विस्तार से बतायाया गया। रेडक्रास सोसायटी की ओर से जिला संगठक नरवेद सिंह द्वारा दुर्घटना के दौरान कैसे प्रथमिक उपचार दिया जाये एवं दुर्घटना के दौरान पीड़ित को त्वरित सहायता पहुचाने के लिये बच्चों को प्रेरित किया गया ।
रेडक्रास सोसायटी की ओर से संतोषी कावरे एवं यातायात से महिला प्रधान आरक्षक राखी चन्दनिया द्वारा बच्चों को गुडटच-बेडटच की जानाकरी चलचित्र के माध्यम से दी गई ।
