बड़ी खबर – अंतराष्ट्रीय शतरंज के ग्रेंड मास्टर्स के साथ मुख्यमंत्री बघेल ने किया डिनर, खिलाड़ियों ने लिया छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनन्द
रायपुर :- राजधानी रायपुर में चल रहे अंतराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में आये विदेशी खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश ने डिनर किया, इस दौरान अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसा गया ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका, रसिया, पोलैंड, यूक्रेन, वियतनाम जैसे देशों के अंतराष्ट्रीय शतरंज ग्रेंड मास्टर्स के साथ डिनर किया, जिसमे मेहमानों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा, लाल भाजी, कढ़ी, पकौड़े, आलू मुनगा और लौकी चना जैसे स्थानीय व्यंजन परोसा गया जिसे विदेशी खिलाड़ियों ने बड़े चाव से ग्रहण किया ।
