कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैं अभी काफी जूनियर हूं- भूपेश बघेल
रायपुर :- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मैं अभी काफी जूनियर हूं, उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा । उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कोई भी लड़ सकता है, लेकिन उस पद के लिए मैं अपने आप को काफी छोटा समझता हूं । कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बहुत बड़ी बात है, उसके लिए अनुभव होना जरूरी है । देश दुनिया की समस्या जानने समझने में मैं अपने आप को काफी जूनियर समझता हूं ।
इस समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की चर्चा जोरों पर है । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी कांग्रेस अध्यक्ष की में शामिल होने की सुगबुगाहट थी । कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खुद को काफी जूनियर बताकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किनारा कर लिया है ।
