खबर का असर- बच्चों के राशन की हेरा फेरी करने के मामले में प्रशासन ने की आश्रम अधीक्षक पर निलंबन की कार्यवाही
भोपालपटनम (जरखांन) :- भोपालपटनम में 5 अक्टूबर को प्रकाशित खबर पोटाकेबीन अधीक्षक पर बच्चों के खाधान्न की अफरा तफरी का आरोप किया गया खबर के प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर बालक आवासीय छात्रावास (पोटाकेबीन) सण्डरापल्ली के अधीक्षक जयहिंद लाटकर को निलंबन किया गया । जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर ने 0 6 अक्टूबर 2022 को जयहिंद लाटकर सहा शिक्षक ( एल बी) प्रा शाला कोनागुड़ा प्रभारी अधीक्षक बालक आवासीय छात्रावास ( पोटाकेबीन) सण्डरापल्ली विकास खंड भोपालपटनम के द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापारवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 19 ( 1) और (2) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया निलंबन की अवधि में जयहिंद लाटकर का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा कार्यालय उसूर निर्धारित किया गया ।
