कोरेनार वालीबाल टूर्नामेंट: गरदेवाड़ा ने जीता फाइनल मुकाबला
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – कोरेनार में राधा कृष्ण आश्रम एवं आश्रम के संस्थापक विधान चंद गोस्वामी की मौजूदगी में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट के समापन फाइनल मैच पर गरदेवाड़ा की टीम ने कोरेनार को हराकर जीत दर्ज की।

आयोजित इस प्रतियोगता में टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मुकाबला कोरेनार और गरदेवाड़ा के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें गरदेवाड़ा की टीम ने जीत दर्ज करते हुए कोरेनार की टीम को पराजित किया। मुख्य अतिथि रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा खेल को हमेशा खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए जीवन मे खेलकूद प्रतियोगिता से मानसिक रूप एवं स्वास्थ्य से दोनों ओर से लाभ मिलता है। साथ ही खेल मंच से पूरे क्षेत्र वासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी और माता रानी से क्षेत्र के लोगों की सुखसमृद्धि की कामना करते हुए टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 15000 हजार रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 10000 हजार रुपए तथा अच्छा प्रदंर्शन करने वाली तृतीय स्थान पर रही टीम को भी मुख्य अतिथि के हाथों 3000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय,बांदे मंडल अध्यक्ष रतन हालदर, जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल,सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा,श्यामु तिवारी,स्वपन तरफदार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती असीमा साहा,वरिष्ठगण कोरेनार शंकर दास, सोमेंद्र विश्वास जी, जी किसान मोर्चा के बांदे मंडल सदस्य अभिजीत दास जी, बबलू भक्त जी
बॉली वाल टूर्नामेंट आयोजित समिति सदस्य सरपंच निरगूं गोटा,कोरेनार पटेल साधु,नाजो राम दुर्गा,राकेश गोटा,कमल सिंह नाग,दुर्ग गोटा, मातकी दुर्गा,अर्जुन गोटा,राकेश गोटा एवं समस्त कुरेनार ग्राम की माता बहने आदि उपस्थित थे।
