उत्साह और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, जामा मस्जिद को सजाया गया दुल्हन की तरह
बीजापुर :- मिलादुन्नबी मोहम्मदी की गूंज हिंदुस्तान के हर कोने में बड़े ही अदबो एहतराम से मनाई गयी । इस मौके पर बीजापुर में भी पूरे 10 दिनों से सभी मुसलमान समाज ने अपने घरों में महफिले मोहम्मद सजाई ,घरों को रौशन किया ।अंजुमन कमेटी के द्वारा जामा मस्जिद को एक खास अंदाज में सजाया गया जिसे देखते ही बन रहा है । बाहर से तशरीफ़ लाये मेहमानों ने ईदगाह कम्पाउंड के जलसे में अपनी नूरानी तकरीर व नात से सभी को इस्लाम की खूबियों से बावस्ता किया । सुबह फ़ज़र की नमाज़ के बाद मुवे मुबारक की ग़ुस्ले मुबारक के बाद आम लोगो के ज़ियारत के लिए निकाला गया ,शाम 4 बजे से 6 बजे तक मस्तूरात के ज़ियारत का इंतजाम कमेटी ने मस्जिद रखी ।

सुबह 9 बजे जामा मस्जिद से पूरे बीजापुर शहर में हुजुरे पाक मोहम्मद स,आ,व, की जुलेसे मोहम्मदी अपने पूरे एहतराम से निकाली गई ।जिसका सभी दीगर कोम के भाइयों ने भी स्वागत किया । फिर वापस जामा मस्जिद में परचम कुशाई के बाद , पेश इमाम जामा मस्जिद ने पूरे मुसलमानों के हक में दुआएं की हिंदुस्तान में अमन चैन कायम रहे और खास कर बीजापुर जिले में शांति और भाईचारा यूं ही बने रहे । इस पूरे जशने ईद मिलादुन्नबी के धूम धाम से मनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद ने अंजुमन बीजापुर का पूरा सहयोग किया ।हम सभी सुन्नी मुस्लिम जमात बीजापुर आप सभी का शुक्रगुज़ार हैं ।
