शिक्षकों की मनमानी से अध्ययनरत छात्रों का भविष्य होने लगा अंधकारमय, शिक्षकों की मनमानी और लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंतर्गत पीवी 122 की स्कूल भगवान भरोसे चल रही है। शिक्षक अपनी मर्जी से आते और जाते है, लगातर स्कूल में शिक्षक नदारद रहते है। शिक्षकों की लापरवाही के चलते बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखाई पड़ता है। ग्रामीण सषन मंडल,विप्लव बैरागी,पलास मंडल,प्रशंजित मंडल,अर्णव तालुकदार ने बताया कि पीवी 122 का माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रोजना अपनी मर्जी से आते और जाते है उनको बच्चों की पढ़ाई और भविष्य से कोई लेने देना नही है मतलब है तो महीने की वेतन से ग्रामीणों ने कहा कि हद तो तब हो गई जब 15 अक्टूबर शनिवार को स्कूल में बच्चे सुबह से ही शिक्षकों का इंतजार करते रहे पर कोई भी शिक्षक समय पर नही पहुँचा,आननफानन में जब उच्च अधिकारियों को शिक्षकों की नदारद रहने को जानकारी मिली तो शिक्षकों को दूरभाष पर सूचना देते हुए स्कूल जाने को कहा गया,समय के बाद पहुँचे शिक्षकों को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण अमल साना,अनिल मंडल,अरबिंद साना, विश्वजीत राय,मनोज ढाली ने बताया कि धर्मसिंह भास्कर प्रधानाध्यापक, शिक्षक विकास सजन,मणिपाल और शिक्षिका तनु सलाम हमेशा से अपनी मनमर्जी से स्कूल आते जाते है यह एक दो रोज का नही रोजाने का काम है। एक दूसरे की मदद छुट्टी का आवेदन तैयार कर रखा जाता है अगर कोई उच्च अधिकारी दौरे में आया तो दिनांक डालकर अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर देते है तथा उपस्थित पंजी में जुगाड़ से हस्ताक्षर कर देते है ताकि उच्च अधिकारियों को उनको नदारद रहने की जानकारी ना मिल सके। ग्रामीण अमल साना ने कहा कि हेडमास्टर धर्मसिंह भास्कर स्कूल में कम बगल वाले गाँव आलोर में जाते दिखाई देते है क्योंकि वह मदिरा प्रेमी है। कई बार लोगो ने शिक्षक को मदिरा सेवन किये हालत में पाया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिक्षक विकास सजन,धर्मसिंह भास्कर, मणिपाल, तनु सलाम पर कार्यवाही करने की मांग की है। स्कूल समय समाप्त होने के बाद त्रिभुवन साहू शिक्षक स्कूल पहुँचे और बताया कि मेरी ड्यूटी खेल आयोजन में लगी है फिर भी मुझे अधिकारी स्कूल जाने के लिए बोले तो मैं आया हूँ। ग्रामीणों ने जब पूछ की आपकी खेल में ड्यूटी लगी है और बाकि शिक्षक कहा है तो त्रिभुवन साहू ने शिक्षकों को बचाने के लिए एक शिक्षक का छुट्टी आवेदन दिखाया पर उनकी पोल खुल गई आवेदन 19.10.2022 से छुट्टी का था और स्कूल के अधिकारियों के हस्ताक्षर भी मौजूद है इससे ये पता चलता है कि शिक्षकों का छुट्टी आवेदन स्कूल में हस्ताक्षर कर मौजूद रहता है जब चाहे लगा लो।
तनु सलाम पिछले एक माह से मेडिकल छुट्टी पर है पर विभाग ने दस्तावेज की कमी के चलते छुट्टी स्वीकृति प्रदान नही की है। बता दे कि तनु सलाम डिप्टी रेंजर भरत सलाम की धर्मपत्नी है जिनके घर पिछले माह लूटपाट हुई थी।
इस विषय पर जिला शिक्षा अधिकारी रामप्रकाश मिर्री ने बताया कि स्कूल का निरिक्षण कर गांव के ग्रामीणों के बयान लेकर नियमानुसार कार्यवाही को जाएगी।
