तोयनार -मोरमेड़ मार्ग पर पेरमापारा के पास 03 किग्रा का आईईडी बरामद, बीडीएस की टीम ने मौके पर किया निष्क्रिय
थाना तोयनार, डीआरजी और छसबल 19/सी का बल एरिया डाॅमिनेशन पर निकली थी, सर्चिंग के दौरान कच्ची सड़क से आईईडी बरामद
बीजापुर :- जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना तोयनार से डीआरजी, छसबल 19/सी एवं थाना का बल तोयनार से मोरमेड़ की ओर निकली थी । इस अभियान के दौरान सर्चिंग कार्यवाही के दौरान 12:00 बजे तोयनार-मोरमेड़ मार्ग पर तोयनार से आगे पेरमापारा के जंगलों के पास कच्ची मार्ग पर 03 किग्रा का आईईडी सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया । माओवादियो द्वारा आईईडी कमाण्ड सिस्टम से लगाया गया था । जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय किया गया ।
