पखांजुर स्थित वंदना अस्पताल के खिलाफ थाने में हुआ एफआईआर दर्ज, परिजनों ने लगाया गलत उपचार करने का आरोप

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) :- कांकेर जिले के पखांजुर में संचालित वंदना अस्पताल के खिलाफ पखांजुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया गया है । पखांजुर के वंदना अस्पताल पर पिव्ही 116 निवासी देव अधिकारी ने अपने पिता का गलत उपचार करने की वजह से मौत का डॉक्टर व करचरियों को जिम्मेदार ठहराया है ।

देव अधिकारी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए बताया है कि वंदना अस्पताल में उनके पिता का गलत उपचार किया गया है, जिसकी वजह से मौत हो गई है । वीडियो में देव अधिकारी ने दावा किया है कि गलत इंजेक्शन के रिएक्शन से उनके पिता देव अधिकारी की मृत्यु हुई है । इंजेक्शन के लगते ही उनके पिता नव अधिकारी पसीना पसीना हो गए, डॉक्टर को जानकारी देने के बाद उन्होंने आईसीयू में शिफ्ट किया गया और ऑक्सीजन लगाया गया किंतु आक्सीजन नही होने से उनके पिता को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगा । डॉक्टर के बुलाने पर नर्स ने आकर दो तीन इंजेक्शन लगाया जिसके बाद तत्काल उनकी मौत हो गई ।

पिव्ही 116 निवासी देव अधिकारी के पिता नव अधिकारी का वंदना अस्पताल में उपचार के दौरान मौत को बेटे ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है । वैसे भी वंदना अस्पताल का यह पहला मामला नही है, इसके पूर्व भी गलत उपचार के कारण और भी मौतें हो चुकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *