क्षत्रिय कल्याण सभा महिला प्रकोष्ठ का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न
भिलाई :- क्षत्रिय कल्याण सभा के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डा. विभा सिंह राणा के नेतृत्व में समस्त क्षत्राणियों ने पूरे जोश से दीपावली मिलन का भव्य आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के साथ किया। डा.विभा सिंह राणा ने बताया कि महिला क्लब ने समाज की महिलाओं एव बेटियों का सम्मान किया, जो अपनी मेहनत से उच्च पद पर आसीन हैं। डा. ज्योति सिंह समाज सेविका लखनऊ से आई थीं एवं डा. निहारिका सिंह डायरेक्टर एक्सल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की अध्यक्ष थीं। समाज की पांच बिटिया डाक्टर बन कर पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। उन्हें सम्मानित किया। डा. कृति सिंह, डा. मीनल सिंह, डा. जाह्नवी सिंह, डा. हिमांगी सिंह, डा. आयुषी सिंह व महिलाओं में रेखा राजपूत सहायक अधीक्षक भूअभिलेख के पद पर हैं। गायत्री सिंह बेटी बचाओ और बेटी पढाओ अभियान की जिला संयोजिका हैं, इनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र नृत्य नाटिका एव छठ पर्व का नाटक था। सभी महिलाओं ने नयनाभिराम प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रारंभ सभी सदस्य द्वारा हमको मन की शक्ति देना गीत से किया गया। एकल नृत्य श्वेता सिंह के द्वारा रघुवर तेरी राह निहारूं प्रस्तुति सराहनीय थी। रेखा सिंह का नृत्य इस दुनिया में जीना है तो सुन लो मेरी बात ने दर्शक दीर्घा में जोश भर दिया। डा. जाग्रति सिंह की प्रस्तुति में निकला जो सड़क पर एक मोड आया पर पूरा हाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
