कुशल विवेचना और प्रभावी कार्यवाही से दुषकर्म के आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई कठोर सजा

कोंडागांव :- जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में अगस्त सामूहिक दुषकर्म की घटना घटित हुई थी । इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही तत्काल थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा जांच करते हुए आरोपियों को धर दबोचा और प्रभावी विवेचना के साथ साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में पेश किया । जिसके बाद न्यायालय ने पांचों आरोपियों को कठोर सजा सुनाई ।

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में अगस्त 2024 में एक सामूहिक ब्लात्कार की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया था । घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज होते ही थाना प्रभारी विकाश बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही प्रारंभ कर आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया । कुशल विवेचना और प्रभावी कार्यवाही के चलते न्यायालय द्वारा पांचों आरोपियों में से एक को आजीवन कारावास और चार लोगों को 20 -20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है । केशकाल के युवा और तेज तर्रार थाना प्रभारी विकाश बघेल के उत्कृष्ठ विवेचना, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के प्रति समर्पण मिशाल पेश करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है । विकास बघेल के इस उल्लेखनीय कार्य की चरों ओर भूरी भूरी प्रशंसा होने लगी है । वहीं परिवार और मित्रगणों द्वारा उन्हें लगातार बधाई व शुभकामनाएं दिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *