पीवी 58 स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस,नेहरू की याद में बच्चों ने बनाई रंगोली

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत पी.वी 58 पूर्व माध्यमिक शाला में 14 नवबंर को बाल दिवस (चिल्ड्रेन्स डे) की धूम रही। रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता व् कविता आयोजित किए गया। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। सास्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने तालियों से बच्चों का हौसला अफजाई किया। रंगोली प्रतियोगिता में पियाली सरकार प्रथम,द्वितीय माही सरकार,तृतीय वर्षा चौधरी,चतुर्थ पुजा कुंडू रही। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान पाठक संजीव कुमार दास,असीम घरामी,देवजी राम सर्वा,शीमती माला कर मौजूद रही।

इस अवसर पर प्रधान पाठक के द्वारा सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर उपहार के तौर पर कलम का वितरण किया गया एवं शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
