केरिपु 85वी वाहिनी का सिवीक एक्शन प्रोग्राम, ग्राम पंचायत गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत बददीपारा में ग्रामीणों को कंबल, सोलर लाईट का वितरण

बीजापुर :- केरिपु 85वी वाहिनी कमांडेंट जैकब वी. तुसिंग, के मार्गदर्शन में जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ) के ग्राम पंचायत गंगालूर के बद्दीपारा में सी तथा जी कम्पनी द्वारा दिनांक 17.11.2022 को सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित कर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों को कंबल एवं सोलर लाईट वितरण किया गया । इस अवसर पर अनीश सैनी, तथा निरी/जीडी विजय कुमार, गंगालूर थाना प्रभारी पवन वर्मा, ग्राम सदस्य और सरपंच तथा सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रोग्राम के उपरांत सहायक कमाण्डेन्ट अनीश सैनी ने सभी के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
