एबीवीपी पखांजूर ने मनाई रानी लक्ष्मी बाई की जयंती

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – 19 नवंबर 2022 को रानी लक्ष्मी बाई की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाखंजुर के द्वारा रानी लक्ष्मी बाई जी की छायाचित्र पर माल्यर्पण करके कार्यक्रम किया। छात्रा नताशा तालुकदार ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अभूतपूर्व साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजो से लड़ाई किया और स्वंत्रता संग्राम आंदोलन का बिगुल बजाया उनके जैसे अदम्य साहस,निडरता और देशप्रेम के भाव को हमे अपने जीवन में उतारना चाहिये छात्रा प्रमुख नताशा तालुकदार ने आगे कहा परिषद के द्वारा चलाये जारहे छात्रा कार्यो और गतिविधियों की जानकारी देते हुए पुरे देशभर में छात्राओं की आत्मरक्षा हेतु चलने वाले मिशन साहसी कार्यक्रम की जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंत्री राहुल सरकार, सुशील वेद्ध, देवा सरकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *