“जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रुद्रारम में हुआ सम्पन्न

भोपालपटनम (जरखांन):- भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के आदेशानुसार एवं प्राप्त निर्देशों के अनुरूप’ “जनजातीय गौरव दिवस का भव्य सहायक आयुक्त (आदिम जाति कल्याण विभाग जिला – बीजापुर) आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रुद्रारम (जिला, बीजापुर) में रखा गया था ।

जिसमें अतिथि के रूप में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक तलाण्डी जी, ब्लाक अध्यक्ष गुज्जा राम पवार जी, शंकर लाल सडमेक जी, एट्टी राजन्ना जी, वरिष्ठ पत्रकार पी. लक्ष्मीनारायण जी ,दीपक मरकाम जी, तेजनारायण जी, धनंजय लाम्बाड़ी (प्रा. हाई स्कूल रुद्रारम) शुक्ला जी (प्राचार्य शासकीय आई टी आई) रुद्रारम उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुण्डा जी के छाया चित्र में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ।

तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत आदिवासी अंचल में विख्यात महुआ से बने हुए सुसज्जित पुष्पहार से किया गया ।

कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों द्वारा विरसा मुंडा जी के त्याग, बलिदान, आदिवासी समाज के उत्थान चहुँमुखी विकास 4 पर ओजपूर्ण भाषण दिया गया।

आदिवासी संस्कृति की अद्भुत छवि एवं संस्कृति को परिलक्षित करने के लिए एवं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे हुए समस्त दात्राओं के पालकों के मनोरंजन के लिए विद्यालय की छात्राओं द्वारा भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम की गतिविधि रुपरेखा’ एवं संचालन विद्यालय के प्राचार्य मकबूल अहमद जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अधीक्षिका -शांता तलांडी, अरुणा कन्नूर , अनीता साहू,लक्ष्मी नारायण केसरवानी, इंद्रजीत साहू, मनीष पांडे, अशोक रावत, ईश्वरी सिन्हा, रेणुका साहू, विद्यालय के सभी शिक्षकगणों ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *