छत्तीसगढ़ के 8 स्वयं सहायता समूह के स्टॉल दिल्ली के प्रदर्शनी में 7-8-9 दिसंबर को लगेंगे
विमेन इन पावर फिर में 20 सदस्य महिला स्वयं सहायता समूह का दल 5 दिसंबर को दिल्ली के लिए होगा रवाना
रायपुर :- जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान छत्तीसगढ़ के द्वारा भारत सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग एम एस सैनी के सहयोग से दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कन्वेंशन सेंटर में 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक 16 राज्यों की लगभग 200 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वयं द्वारा बनाए गए उत्पाद की प्रदर्शनी लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे ।

उक्त आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज ठाकरे ने देते हुए बताया कि दिल्ली में विमेन इन पावर फेयर 2022 का आयोजन
हो रहा है इस आयोजन में राज्य से चयनित स्वयं सहायता समूह को देश की राजधानी में लगने वाले महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर भारत आत्मसम्मन के उद्देश्य को लेकर यह विशेष आयोजन हो रहा है इसमें छत्तीसगढ़ से आठ महिला स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है जो 5 दिसंबर को दुर्ग से दिल्ली की ओर गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना होगा
आज दुर्गलोकसभा के सांसद विजय बघेल जी के निवास पर आठ समूह की20 महिला सदस्य छत्तीसगढ़ी परंपरागत पोशाक एवं गहने पहनकर सौजन्य दिल्ली जाने के पहले अपनी अपनी स्वयं सहायता के बनाए गए उत्पादों दिल्ली के प्रदर्शनी में रखने वाले हैं इसकी जानकारी दी और सांसद जी का स्वागत किया उन्हें बनाए गए उत्पाद की मिठाई को भेंट कियाइस अवसर पर माननीय सांसद जी ने उन्हें अग्रिम यात्रा एवं आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी
संगठन के मुख्य सलाहकार भानु जी राव ने सांसद जी को दिल्ली में आयोजित होने वाले आयोजन की पूरी जानकारी दी और इस अवसर पर संपूर्ण समूह की प्रबंधक सुश्री नीता चौरसिया एवं प्रशासक शांता शर्मा ने दिल्ली में लगने वाली प्रदर्शनी में रखे जाने वाले उत्पाद की जानकारी दी जिसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़िया व्यंजन-खुर्मी-ठेठरी करी लड्डू गुजिया मठरी पीडिया वीडियो के साथ-साथ बाबू आर्ट डेकोर एवं सेंटर शॉप मिट्टी के बर्तन अगरबत्ती विश्वास वाशिंग पाउडर हस्त शिल्प बस्तर आर्टमुख्य रूप से गोबर से बने हुए दिए एवं उत्पाद गमले आदि है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल भानु जी राव लता ऋषि चंद्राकर, मनोज ठाकरे, प्रशांत क्षीरसागर एवं संदीप वाघमारे के साथ-साथ नारायणी एसएनजी की तेज साहू, राजा रानी महिला स्वयं सहायता समूह से चित्र दिखा साहू, अंबे स्वयं सहायता समूह से लता मेश्राम, शांता शर्मा, मालती यादव, वैष्णवी स्वयं सहायता समूह से सुधा यादव, विराज स्वयं सहायता समूह से आरलिया आलम, सिंथिया बड़े बिंदु सोनी, ममता सोनी, अनामिका सिंह, फूलवती भगत, वंदना यादव, गायत्री देवांगन, के अलावा जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के नासिर भाई, लक्ष्मीकांत तिवारी, कृष्णा, नईम भाई हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
