अपनी जायज मांगों लेकर उचित मूल्य संचालक विक्रेता कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ ने अपनी छै: सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिनों के धरना प्रदर्शन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर तत्काल अपनी जायज मांगो को पूर्ण करने का आग्रह किया ।

छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ द्वारा माह नवम्बर 2022 में बिना सूचना के खाद्यान्य में कटौती करने, सर्वर की समस्या, मध्य प्रदेश की तरह मानदेय व्यवस्था लागू करने, वर्षों से लंबित कमीशन की राशि तत्काल प्रदाय कराने, कमीशन की राशि सीधे विक्रेता संचालक के खाते में प्रदाय करने और खाद्यान्य भंडारण में तीन प्रतिशत सुखद करने जैसी मांगो को लेकर तीन दिनों तक धरना प्रदर्शन करने के बाद धरना के अंतिम दिन संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी छै: सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ।
