शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

भोपालपटनम :- विकासखण्ड भोपालपटनम में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने एवं विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल के निर्देशन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम के अध्यक्षता में विकास खण्ड के समस्त प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला के प्रधानपाठकों का समीक्षा बैठक दिनांक 17.12.2022 को सामुदायिक भवन भोपालपटनम में अयोजित किया गया। बैठक से पूर्व सागर गजबिये गांधी फेलो एवं कु. प्राची गांधी फेलो के द्वारा सभी प्रधान अध्यापकों को गतिविधि के माध्यम से रीड एलांग एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि रीड एलांग एप्प में 1000 कहानियों का संग्रह है। जिसके माध्यम से बच्चों में भाषाई पठन कौषलों का विकास होगा। उक्त बैठक में श्रीनिवास एट्ला एपीसी जिला बीजापुर के द्वारा जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, एम.एल.ई. योजना, स्कूल रेडिनेस योजना, बालवाड़ी योजना, उपचारात्मक शिक्षण योजना, सीख कार्यक्रम, दीक्षा एप का क्रियान्वयन, सुघ्घर पढ़वईया योजना, नवाजतन कार्यक्रम, सरल कार्यक्रम, टेली प्रेक्टीस, निक्लर एप, इन्स्पायर अवार्ड, कबाड़ से जुगाड़, मुस्कान पुस्तकालय, चर्चा पत्र, अभ्यास पुस्तिका का उपयोग, प्रिंट रिच वातावरण, शाला सुरक्षा कार्यक्रम, समर्थन कार्यक्रम एवं एफएलएन पर विस्तृत जानकारी प्रधान अध्यापकों को दी गई।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कण्डिक नारायण ने शिक्षकों को प्रतिदिन शाला समय से पहुचने, शाला अवधि तक नियमित अध्यापन कार्य करने, नियमित शिक्षक डायरी संधारित करने, पाठ योजना बनाकर पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य करने, शैक्षिक कैलेण्डर का पालन करने, विद्यार्थी विकास सूचकांक का नियमित उपयोग के साथ-साथ बच्चों के लर्निंग आउटकम प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है, तो अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जावेगी। इस अवसर पर कमल सिंह कोर्राम सीएसी द्वारा पीएलसी के द्वारा किये जाने वाले कार्यों एवं एसएमसी के कार्यों की जानकारी दी तथा जिला स्तर से किये जा रहे, असर टूल के माध्यम से आंकलन कर सुधार करने की जानकारी सभी प्रधानपाठकों की दी गई। बैठक में समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं प्रधान अध्यपक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *