420 के मामले में जेल जाने वाले किस मुँह से कर रहे हैं भ्रष्टाचार की बात- पार्वती कश्यप

बीजापुर :- ज़िला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य पार्वती कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह भ्रष्टाचार कर 420 के एक मामले में जेल गये हुए थे, वह किस मुँह से भ्रष्टाचार की बड़ी बड़ी बातें कर रहै है। अजय सिंह मीडिया में लगातार बीजापुर के लोकप्रिय विधायक विक्रम मंडावी और स्थानीय प्रशासन की छवि ख़राब करने और भ्रष्टाचार करने की मंशा से बेबुनियाद और निराधार आरोप लगा रहे है।

पार्वती कश्यप ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि अजय सिंह बीजापुर ज़िले में एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है, वह हमेशा जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों का ब्लैकमेलिंग करने का काम करते है और डरा धमका कर अवैध वसूली करने में लगे रहते है ,यही अजय सिंह का मुख्य पेशा है। अजय सिंह को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले खुद का रिकार्ड भी एक बार देख लेना चाहिए । पार्वती कश्यप ने आगे कहा कि अजय सिंह के कारनामों को लोग अच्छी तरह जानते है और समझते भी है, अजय सिंह के कारनामे किसी से छीपे नहीं है। सुबह से शाम तक ऑफ़िसों के चक्कर लगाना ऑफ़िसों में ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करना और ब्लैकमेलिंग करना ही अजय सिंह का एक मात्र मुख्य पेशा है। जब से बीजापुर में विधायक के रूप में विक्रम मंडावी चुने गए है तब से भ्रष्टाचारियों के अवैध काम और अवैध वसूली पूरी तरह बंद होने से अजय सिंह जैसे लोग अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों का ब्लैकमेलिंग नहीं कर पा रहे है और अजय सिंह का अवैध वसूली पूरी तरह से बंद हो चुका है । इसी बौखलाहट में अजय सिंह भाजपा और भाजपा के लोगों की आड़ में फिर से भ्रष्टाचार करने की फ़िराक़ में हैं और भाजपा के लोगों के साथ मिलकर जिले के शांति पूर्ण माहौल को अशांत करने में लगे हुये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *