भोपालपटनम वन विभाग ने मनाया छ ग गौरव दिवस

भोपालपटनम :- 16 दिसंबर 2022 को सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज दिनांक 17 12 2022 को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। विगत 4 वर्षों में जिला प्रशासन ने सरकार की मंशा अनुरूप अंदरूनी क्षेत्रों में ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति और मजबूत इरादे के साथ शासकीय योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। वन विभाग के द्वारा भी शासन के सभी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। इस अवसर पर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित चेरपल्ली के फड़ कूच नूर में वनोपज के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही साथ बीमा योजना शिक्षा प्रोत्साहन योजना हर्बल उत्पाद के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दिया गया इस अवसर पर दूर दराज से आए ग्रामीणों जनता को तेंदूपत्ता संग्राहक सहित समूह के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ सरकार की हरियाली प्रसार योजना के तहत कृषि वानिकी प्रोत्साहन करने तथा आर्थिक उन्नति बढ़ाने के लिए 50 पौधे तथा अधिकतम 5000 पौधे प्रति कृषक रोपित कर हस्तांतरित किए जाए। आगामी 2 वर्ष में उसके रखरखाव हेतु ₹4 प्रति वर्ष प्रति पौधे अनुदान दिया जाएगा ।इसके अलावा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना हिंसक वन्य प्राणियों के द्वारा जनहानि पशु हनी करने पर दी जाने वाली क्षतिपूर्ति सहायता राशि तेंदूपत्ता संग्रहण परिवार हेतु सामाजिक सुरक्षा योजना शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों हेतु शिक्षा प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति मेधावी पुरस्कार योजना कक्षा आठवीं दसवीं मेधावी पुरस्कार योजना कक्षा 10वीं 12वीं अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया इस अवसर पर भोपालपटनम के एसडीओ नितीश रावते एवं वन परीक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, सहायक परीक्षेत्र अधिकारी एवं वन विभाग के सभी कर्मचारी ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *