सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पखांजूर पुलिस ने करवाई सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- पखांजूर पुलिस ने लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनूठी पहल की है। जिस तरह पुलिस बड़े अपराधियों और टाप गैंगस्टर को पकड़कर सलाखों के अंदर डालती है, ठीक उसी तरह पखांजूर पुलिस ने अपने थाने क्षेत्र में सड़क किनारे खतरनाक अंधे मोड़ की झाड़ियों को सफाई कर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहे। बता दे कि शनिवार को धान से भरी ट्रक पुलिया में रेलिंग नही होने की वजह से अनियंत्रित हो कर पुलिया के नीचे गिर गया था। इस तारतम्य में रविवार को पीवी 34 के पास अंधे मोड़ वाले पुलिया के आसपास की झाड़ियों की साफ सफाई कर पुलिया के पास सड़क के दोनों और पत्थर बिछाकर चुना लगा के राहगीरों को पखांजूर पुलिस के द्वारा किया जा रहा सतर्क। यातायात जागरूकता अभियान में पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख,एसआई संजय यादव,भगवान सिंह ठाकुर,सत्यम साहू,एएसआई चेतन साहू,सूर्यवंशी,सरोज मंडावी,अंजू मंडावी आदि मौजूद रहे।

लोगों ने अभियान की तारीफ की

राहगीरों विप्लव गोलदार,गोलोक विस्वास,आकाश सरकार ने बताया जिस हिसाब से क्षेत्र में आये दिन झाड़ियों की वजह से सड़क दुर्धटना हो है। पीडब्ल्यूडी विभाग को झाड़ियों की साफ सफाई करनी चाहिए थी। परन्तु पखांजूर पुलिस के द्वारा जिस प्रकार से जागरूकता अभियान चलाकर झड़ियों की सफाई कर राहगीरों को सतर्क करने के लिए चुना पत्थर लगाया गया। जो सहरानीय है।

इस विषय पर पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि सड़क दुर्धटना पर अंकुश लगाने के लिए पखांजूर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के तहत अंधे मोड़,पुलिया के आगे पीछे सड़क के दोनो झाड़ियों की साफ सफाई कर राहगीरों को सचेत करने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *