भाजपा पूर्व सांसद चंदूलाल साहू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाया गरीबों को आवास और केंद्र की हर योजना रोकने का लगाया आरोप
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रवास कायर्क्रम तहत आज पखांजूर में मेरा आवास मेरा अधिकार आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य अतिथी के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव उसेंडी ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और गरीब वर्ग के लोगों को आवास योजना नहीं मिलने और केंद्र की हर योजना को रोकने का आरोप कांग्रेस की भूपेश सरकार पर लगाते हुए चुनाव में की गई घोषणा को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और मुख्य अतिथियों द्वारा वूथ विस्तारी करण योजना के तहत बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया गया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पखांजूर में लोकसभा प्रवास कायर्क्रम के तहत आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का नाम मेरा आवास मेरा अधिकार रखा गया जिसमें केंद्र द्वारा दिया जा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेश के गरीब वर्ग को नहीं दिऐ जाने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आलोचना की गई। इस दौरान कायर्क्रम में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव उसेंडी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री रहे और वतर्मान में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने त्यागपत्र में ही लिख दिया है की प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री आवास को लोगों को नहीं मिले इस लिए जानबूझ कर राज्य अंशदान नहीं दे रहे है। आज प्रदेश सरकार ही गरीब वर्ग के लोगों के आवास में रोड़ डाल रही है। उन्होनें कहा की पूरे प्रदेश में विकास रूका हुआ है और उनके अंतागढ़ विधानसभा का भी यही हाल है। खनीज न्यास निधि से क्षेत्र के विधायक स्ंवम के कायर्कतार्ओं के यहां बोर खनन करा रहे है और जनता विकास के लिए तरस रही है। इस सभा में उपस्थित मुख्य अतिथी पूर्व सांसद महासमुंद ने संबोधित करते हुए कहा की 15 वर्ष प्रदेश में रमन सरकार ने काम किया इस दौरान प्रदेश में जितनी सड़के बनी है आज कांग्रेस की सरकार उन सड़कों में गढ्ढे तक नहीं भर पा रही। भूपेश वह मुख्यमंत्री है जिसने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है चुनाव के दौरान जो वायदे किऐ गऐ थे आज सरकार उससे भाग रही है गंगा जल ले कर प्रदेश में शराब बंदी का वायदा हो या प्रदेश के बेरोजगारों को प्रति माह ढ़ाई हजार देने का वायदा प्रदेश की सरकार इन वायदों पर बात तक नहीं करती। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है कई अधिकारी जेल में है और कई अधिकारी जाने वाले है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भोजराज नाग,नगर पंचायत अध्यक्ष अंतागढ़ राधेलाल नाग, एसटीएससी मोर्चा कें प्रदेश अध्यक्ष दीपक वर्मा,जिला संगठन प्रभारी याशवंत जैन, विधानसभा प्रभारी गौतम गोलछा,जिला अध्यक्ष कांकेर सतीश लाठिया,बृजेश चैहान, विजय कुमार मंडावी,प्रतिपाल सिंह,असीम राय मोनिका साहा, नारायण साहा,श्यामल मंडल, शंकर सरकार,सुकांत विश्वास अमीत बोस,गणेश साहा,जितेन्द्र मरकार,दिनेश आंचला,रतन हालदार, रामेश्वर मंडावी,दीपांकर दत्ता आदि उपस्थित थे।
