बड़गांव क्षेत्र के किसानों ने शासन प्रशासन से धान खरीदी की तिथि और लिमिट बढ़ाने की मांग की,पूर्व विधायक भोजराज का रास्ता रोका,सुनाई अपनी ज्वलंतशील समस्या
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- बड़गांव धान खरीदी केंद्र में खरीदी नही होने से किसान परेशान। किसानों ने पूर्व विधायक भोजराज नाग को बड़गांव के ह्दय स्थल गांधी चौक रोक। धान खरीदी के अंतर्गत आना वाला लगभग सैकड़ो किसान ने अपनी ज्वलंतसील समस्या सुनाई इस पर पूर्व विधायक भोजराज नाग ने अपने तय समय को टालते हुए किसानों के समस्या को गंभीरता से लेते हुए किसानों की समस्या को सुना।
किसान संतु राम नेताम ने पूर्व विधायक को बताया की बड़गांव धान खरीदी केंद्र में कुल 570 किसान हैं जिसमे से लगभग 300 किसान ही अब तक धान बेच पाए हैं अभी भी 270 किसानों का धान खरीदी नही हुआ हैं और इससे भी बड़ी समस्या एक दिन में सिर्फ 374 क्विंटल ही धान केंद्र प्रभारी द्वारा खरीदा जा रहा है। जिसे शासन द्वारा खरीदी लिमिट कर दिया है। उससे अधिक धान सिस्टम में अपडेट नही होता। जिसके चलते एक दिन में केवल एक दो किसान ही अपना धान बेच पाते है जिससे बाकी किसान खड़े होकर टोकन कटवाने का दिन भर इंतजार करते थक जाते हैं अगर इसी तरह एक दो किसानों का धान खरीदी किया जायेगा तो खरीदी की तारीख भी खत्म हो जाएगा और बचे किसान अपना धान नही बेच पाएंगे। किसानों ने शासन प्रशासन से धान खरीदी की तिथि और लिमिट बढ़ाने की मांग की है। सैकड़ो किसानों में अगर एक दिन में एक से दो ही किसान धान बेच पाएंगे तो बाकी किसान अपना बाकी का दूसरा कोई कार्य ही नही कर पाएंगे ऐसे में 3 से 4 माह खरीदी के समय में ही बीत जायेगा।
किसानों की समस्या को पूर्व विधायक भोजराज नाग क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या कहा पूर्व विधायक भोजराज नाग ने कहा की धान खरीदी को अब तक डेढ़ माह बीतने जा रहा है और कांग्रेस की सरकार अपने आप को किसानों की हितैषी कहने वाली सरकार आज कहा गई अगर दिनभर में एक दो ही किसान बेच पाएंगे तो ऐसे में पूरा 4 से 5 माह केवल किसानों का समय धान खरीदी केंद्र में ही बर्बाद हो जाएगा एक दिन में हजार क्विंटल की धान खरीदी होनी चाहिए ताकि खरीदी भी समय रहते पूरा हो जाए और किसानों को जिनका आर्थिक स्तिथि धान से ही ठीक होता हैं उनको समय रहते पैसा भी मिल जाए जिससे किसान अपने बाकी के जरूरतों को पूरा कर सके लेकिन लगता हैं कांग्रेस सरकार ऐसा नहीं चाहती पूर्व विधायक भोजराज नाग ने किसानों से कहा की धान खरीदी का समय 15 फरवरी से ऊपर कांग्रेस की सरकार को बढ़ाना पड़ेगा और ऐसा नही करती तो मैं आप सबके जायज मांग के लिए सड़क पर धरना दूंगा ।
आक्रोशित किसानों ने एक स्वर में कहा की खरीदी की तिथि बढ़ाने और खरीदी की मात्रा बढ़ाने के लिए कल ज्ञापन सौंपेंगे और उसके बाद भी यदि शासन गंभीरता से हमारी समस्याओं को नही सुना तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से किसान संतु राम नेताम,सोमारु राम दुग्गा,चैन सिंह कोमरा, धनसींह पुड़ो,मनु राम दर्रो मनु ध्रुव सहित बड़गांव खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
