सेवानिवृत बीएसपी कर्मचारी के घर मे घुसी निगम की डम्फर, घर एवं कार को पहुंची क्षती
भिलाई :- नगर निगम के लापरवाह डंपर चालक ने गाड़ी पीछे बैक करते हुए नंदू रामटेके, रिटायर्ड बी. एस.पी.कर्मी, सड़क नंबर एवेन्यू सी, ब्लॉक 15a, सेक्टर- 2 भिलाई में निवासरत है, उनके घर के अंदर मे डंपर घुसा दिया । नगर निगम के डंपर ने घर का गेट तोड़ते हुए घर में खड़ी हुई कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ईश्वर के आशीर्वाद से परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं था इसलिए सभी सदस्य बाल-बाल बचे। घटना की आवाज़ सुन कर सभी सदस्य बाहर निकले और नजारा देखकर घबरा गये और मदद के लिए गुहार लगाई। श्रमिक नेता संतोष कुमार पाराशर, प्रशांत क्षीरसागर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया तथा परिवार के सभी सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिसके पश्चात घर के अंदर घुसे डंपर को बाहर निकालने में मदद की तथा नगर निगम, भिलाई के इंजीनियर अनिल सिंह से बातचीत कर घटना की जानकारी दी गई तथा उचित कार्यवाही की मांग की। श्रमिक नेताओ की मांग पर निगम के अधिकारी ने तत्काल मरम्मत कार्य करने का आदेश दिया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली।
