किसानों ने धान खरीदी की लिमिट और खरीदी तिथि बढ़ाने को लेकर नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- उपतहसील बड़गांव अंतर्गत बड़गांव सर्कल के किसानों अपने लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक भोजराज नाग के साथ नायब तहसीलदार सुनील धुर्व को धान की लिमिट बढ़ाने वा खरीदी तिथि बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उलेख है की बड़गांव उपार्जन केन्द्र के अंतर्गत कुल 559 पंजीकृत किसान हैं जिसमे अब तक मात्र 261 किसानों का ही धान खरीदी किया गया है अभी भी 290 किसान बाकी हैं जबकि 2 माह बीतने जा रहा है मात्र 375 क्विंटल प्रतिदिन का लिमिट हैं जिसके कारण बाकी किसानों को बड़ी समस्या हो रही हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिन किसानों ने भोजराज नाग का रास्ता रोक कर अपनी ज्वलंतसील समस्या से अवगत करवाया था जिसके तारतम्य में आज किसानों ने भोजराज नाग के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग,सांसद प्रतिनिधि नोहर उसेंडी एवं किसान संतु नेताम ने कहा की तत्काल शासन प्रशासन अगर किसानों की ज्वलंतसील समस्या का समाधान करते हुए धान खरीदी लिमिट एवं खरीदी की तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए। अन्यथा हम सब किसानों के साथ मिलकर शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल कर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से किसु राम पूडो,रामू राम,छेरकू राम दुग्गा राम प्रसाद सुनहेर राकेश कोवाची,दिनेश नेताम सहित सैकड़ों किसानों की उपस्तिथि रहे।
