नीना रावतीया उद्दे ने ग्राम मुसालूर में गुबल करीन नाग नागिनी माता के लिए गुड़ी और शेड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
बीजापुर :- ज़िला पंचायत बीजापुर के सदस्य एवं सदस्य बस्तर विकास प्राधिकरण शुक्रवार को जिले के अंदरूनी गाँव मुसालूर पहुँचे और ग्रामीणों के साथ गाँव की गुबल करीन नाग नागिनी मातागुडी में पूजा अर्चना कर गाँव की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की है। ग्रामीणों की माँग पर ज़िला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्रधिकरण सदस्य नीना रावतीया उद्दे ने मुसालूर में गुबल करीन नाग नागिनी मातागुडी के लिए गुड़ी और शेड निर्माण कराने की घोषणा के बाद दोनों निर्माण कार्यों का गाँव वालों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया।

इसके पश्चात ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतीया उद्दे ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्राम मुसालूर के उपसरपंच ब्रिज लाल राणा, पटेल एवं पूर्व सरपंच लखमू तेलम, बुधरु कुडियम, लखमू , मुसालूर गाँव के पुजारी, पेरमा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
