युवा कांग्रेस मीडिया प्रदेश सह संयोजक हर्ष शुक्ला ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया सह संयोजक हर्ष शुक्ला ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से जीतकर फिर से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि यह नया साल हम सभी युवाओं के लिए अपने सुरक्षित भविष्य की रक्षा करने जुट जाने का अवसर लेकर आया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। इसलिए हमें प्रत्येक युवा तक भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को लेकर जाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी युवा मितान योजना के साथ साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवा वर्ग के लिए कल्याणकारी कदम उठाए हैं।
युवा कांग्रेस मीडिया प्रदेश सह संयोजक हर्ष शुक्ला ने कहा कि यह केवल नया साल नहीं है। यह युवाओं के बेहतर भविष्य को गढ़ने वाली भूपेश बघेल सरकार को दोबारा चुनने का वर्ष है। युवा कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अब हमें हर दिन युवाओं के बीच जाकर कांग्रेस की सरकार की उपलब्धियों का प्रसार करना है। उन्होंने आव्हान किया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नव वर्ष पर संकल्प लें कि हम फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
